स्वर्ग धरती पर
आओ हम सब मिलकर धरती को स्वर्ग बनाये ।
नाचे गाएँ और दीप जलाए ।
आओ हम सब मिलकर नये युग का निमार्ण करे।
एक एसा युग जिसका हमनें सपना देखा है ।
सब बेर मिटाकर , आओ हम सब एक नया सवेरा लाये ।
इस मिट्टी को फिर से पावन कर दे ।
ना रह पाये कोई दीन दुखी इस धरती पर , आओ हम मिलकर कुछ एसा करे ।
ना सो पाये कोई भूखा कभी , आओ हम सब कुछ एसा करे ।
चारों ओर दिखे मुस्कान ही मुस्कान आओ हम सब कुछ एसा करे ।
खुलकर हँसे खुलकर बोले खुलकर जिए ।
आओ हम सब कुछ एसा करे ।
आओ हम सब प्रेम के गीत गाये ।
Comments
Post a Comment