Be motiveted
खुद को मोटीवेट करने के बहुत तरीके है कई बार जब हम दूसरों को मोटीवेट करते है तब हम खुद भी मोटीवेट हो जाते है । इसलिये मैं हमेशा खुद को मोटीवेट रखने के लिये दूसरों की मदद करती हुँ । और उस मदद से जब वो खुश होते है तो मुझे बहुत खुशी मिलती है । और इससे मैं खुद मोटीवेट भी होती हुँ । मोटीवेशन 🌻 मोटीवेशन शब्द तो बहुत छोटा है पर अर्थ इसका बहुत बड़ा है । आइये जानते है आखिर क्या है ये मोटीवेशन और हमारे जीवन में इसकी कितनी आवश्यकता है ! मोटीवेशन यानी एक प्रेरणा ~ आज के समय में हर कोई थका हारा परेशान नज़र आता है । जब भी किसी व्यक्ति के अन्दर इस मोटीवेशन की कमी हो जाती है तभी ऐसा होता है । मोटीवेशन हर इन्सान के लिये एक डोज है । एक दवा का काम करती है ये प्रेरणा । प्रेरणा की शक्ती में ना सिर्फ दवा होती है बल्कि लिखने और बोलने वाले की दुआ भी होती है । आज के इस दौर में जहाँ लोगों के पास एक दूसरें से बात करने का भी समय नहीं है । इस दौर में अकेलापन बढ़ता ही रहा है। हर कोई अकेलेपन का शिकार है । और अकेलापन गंभीर बिमारियों को निमन्त्रण भी दे सकता है । सजग हो जाइये । कहीं हम सब भी इस अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो...