Be motiveted

खुद को मोटीवेट करने के बहुत तरीके है कई बार जब हम दूसरों को मोटीवेट करते है तब हम खुद भी मोटीवेट हो जाते है ।

इसलिये मैं हमेशा खुद को मोटीवेट रखने के लिये दूसरों की मदद करती हुँ । और उस मदद से जब वो खुश होते है तो मुझे बहुत खुशी मिलती है ।

और इससे मैं खुद मोटीवेट भी होती हुँ ।

मोटीवेशन 🌻

मोटीवेशन शब्द तो बहुत छोटा है पर अर्थ इसका बहुत बड़ा है ।

आइये जानते है आखिर क्या है ये मोटीवेशन और हमारे जीवन में इसकी कितनी आवश्यकता है !

मोटीवेशन यानी एक प्रेरणा ~ आज के समय में हर कोई थका हारा परेशान नज़र आता है । जब भी किसी व्यक्ति के अन्दर इस मोटीवेशन की कमी हो जाती है तभी ऐसा होता है ।

मोटीवेशन हर इन्सान के लिये एक डोज है । एक दवा का काम करती है ये प्रेरणा । प्रेरणा की शक्ती में ना सिर्फ दवा होती है बल्कि लिखने और बोलने वाले की दुआ भी होती है ।

आज के इस दौर में जहाँ लोगों के पास एक दूसरें से बात करने का भी समय नहीं है । इस दौर में अकेलापन बढ़ता ही रहा है।

हर कोई अकेलेपन का शिकार है । और अकेलापन गंभीर बिमारियों को निमन्त्रण भी दे सकता है । सजग हो जाइये ।

कहीं हम सब भी इस अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहे ?

कहीं हमारे अन्दर भी मोटीवेशन की कमी तो नहीं हो गयी है ?

आज मैं आपको बताऊंगी की हम खुद को मोटीवेटेड केसे रखें?

1)अगर हमारे आसपास कोई हमसे बात करने वाला नहीं है तो भी कोई बात नहीं।

हमें खुद ही खुद से बात करनी हैं ।

2) हमें हमेशा खुद पर भरोसा रखना है चाहे लोग कुछ भी कहे ।

3) खुद को हमेशा अच्छे विचारों से पोषित करना है । जिससे हमारी सोच हमेशा अच्छी रहे ।

4) अच्छे लोगों की हमेशा सराहना करनी चाहिये । अमीर लोगों को देखकर कभी इर्ष्या नहीं करना बल्कि उनको आदर्श बनाना चाहिये ।

5) अगर कमाते है तो खुद पर खर्च करे ।

6) हर सुबह कम से कम 15 मिं का ध्यान करे।

7) अच्छी किताबें पढ़े ।

8) गाने सुने ।

9) डांस करे ।

10) दोस्तों से मिले बाहर घुमने जाये प्राकर्तिक दृश्य देखें । इससे हमारा दिमाग शान्त होता है । तब और अच्छे से कार्य करता है ।

प्रेरणा शक्ती हम सभी के पास है चाहे परिस्थतियां कैसी भी ये प्रेरणा की शक्ती हमें मजबूत बनाती है ।

Comments