स्वर्ग धरती पर
आओ हम सब मिलकर धरती को स्वर्ग बनाये । नाचे गाएँ और दीप जलाए । आओ हम सब मिलकर नये युग का निमार्ण करे। एक एसा युग जिसका हमनें सपना देखा है । सब बेर मिटाकर , आओ हम सब एक नया सवेरा लाये । इस मिट्टी को फिर से पावन कर दे । ना रह पाये कोई दीन दुखी इस धरती पर , आओ हम मिलकर कुछ एसा करे । ना सो पाये कोई भूखा कभी , आओ हम सब कुछ एसा करे । चारों ओर दिखे मुस्कान ही मुस्कान आओ हम सब कुछ एसा करे । खुलकर हँसे खुलकर बोले खुलकर जिए । आओ हम सब कुछ एसा करे । आओ हम सब प्रेम के गीत गाये । ममता सीरवी