अकेले है तो क्या गम है...
जिन्दगी हमारी खुशी हमारी तो फिर गम भी तो हमारा ही हुआ ।
अकेलापन भी हमारा अपना ही है । अकेलेपन को कोसो मत दोस्ती कर लो अकेलेपन से ।
अकेले में खुद से बाते करो और नकारात्मक से सकारात्मक दृष्टिकोण में जाने की कोशिश करो ।
अकेलेपन को अपना दोस्त बना लो ये बहुत वफादार है ।
ये बहुत कुछ सीखा देता है ।
जब हम अकेले होते है तब हम सिर्फ खुद के साथ होते है खुद के साथ होने के बहुत फायदे है हम खुद को जानने लगते है ।
जब लोग दूसरों के बारे में बात करते है तब हम खुद को तराशते है ।
खुद को तराशते तराशते एक दिन हमें हमारे अकेलेपन से प्यार हो जाता है खुद से प्यार हो जाता है ।
Comments
Post a Comment