Posts

पहले खुद को बदलो फिर दुनिया बदलना 🍁

Image
हम सभी जिन्दगी में जब भी कुछ नया करने की कोशिश करते है तब सहयोग की बजाय असहयोग प्राप्त होता है । और ये कोई नयी बात नहीं है आजतक जितने भी लोग सफल हुए है सभी ऐसे दौर से गुजरे है ।  जो संघर्ष से गुजरे है सबने यही कहा है की संघर्ष में आपके साथ कोई नही होता और सफलता में तो हर कोई आता है ।  और कुछ हद तक सही भी है क्योकिं लोग अपने ही जीवन के संघर्षों से इतने परेशान होते है कि वो एक संघर्षरत व्यक्ति के साथ नहीं रहना चाहते बल्कि एक सफल व्यक्ति को खोजते है ।  पर कई बार हम कुछ करने जाते है तो लोग कहते है पहले खुद को बदलो फिर दुनिया बदलने की बाते करना ।  वो ऐसा बोलते है क्योकिं उन्होनें आपके संघर्ष को नहीं देखा । तो क्या हम शुरुआत भी ना करे? देखिये इस संसार में कोई भी पुर्ण रुप से वैसा कभी नहीं हो सकता जो सबको पसंद आ जाये ।  क्योकिं सबका द्रष्टिकोण अलग है । और अनुभव भी ।  हो सकता है ऐसा बोलने वाले लोगों में कुछ ऐसे गुण हो जो हमारे अन्दर नहीं हो । पर उनमें भी तो कुछ ऐसे अवगुण हो सकते है जो हममें नहीं हो । इसका मतलब तो यही हुआ की संसार में कोई भी परफ़ेक्ट नहीं है ।  ...

भविष्य 🎆

Image
आज के दौर में जहाँ पढ़े लिखे युवा भी बेरोजगार है कोराना महामारी के बाद ये समस्या और बढ़ गई है । इस मुश्किल दौर में हम सबको अपने भविष्य की चिंता होती है लेकिन क्या चिंता से समाधान हो सकता है ?  नहीं।  इसलिये व्यर्थ भविष्य की चिंताए छोड़कर वर्तमान को सुन्दर बनाये। यहीं हमारे आने वाले कल को निर्मित करता है ।  हम सभी भुत से निर्मित है वर्तमान में जी रहे हैं । और वर्तमान से निर्मित भविष्य की ओर बढ़ रहे है ।  हमारा पुरा जीवन हमारे कर्मों से निर्धारित होता है ।  कर्म अच्छे होंगे तो हम अच्छे जीवन की ओर जायेंगे । भुत से निर्मित वर्तमान और वर्तमान से निर्मित भविष्य की ओर । - ममता सीरवी

पुष्प

Image

शौर

Image
बहुत शौर है बाहर , तुमनें खुद को ढक लिया है इस शौरगुल से ।🏞🍀 मेरी छांव में बेठो और सुनो मेरी आवाज को जो तुम्हारी अपनी आवाज है क्योकिं तुम्हें तो मैनें ही बनाया है । मैं , प्रकृति हुँ । मैं कुछ कहना चाहती हुँ । ~ प्रकृति 🏞🌱🍀🌴🌲🌸🌻💐💮🌷🌼🕊 #प्रकृति #पेड़ #पौधें #पक्षी #वातावरण

छांव में तेरी

Image
छांव में तेरी रखना महफुज मुझे हर पल  साथ छूटे तो मिट जाउँ , साथ रहूँ तो बढ़ती जाउँ  हे गिरधर कृष्ण कन्हैया , छांव में तेरी रखना महफुज मुझे हर पल । ✍ॐ -Mamta Seervi

नियति

Image
बहती नदी के बीच पत्थर का अवरोध डालने वाले मूर्ख हैं। नदी को क्या कोई पत्थर रोक पाया है ?  प्रकृति से विरोध करने वालों को बाढ़ का ही सामना करना पड़ता है ।  जब बाढ़ आती है तो विरोधी अपना अस्तित्व खो देते हैं ।  इसलिये हो सके तो नियति के साथ चले । -Mamta Seervi

नदी

Image
तुम कुछ लेकर भी आओगे रास्ते में मेरे तो भी मुझे नहीं रोक पाओगे । तुम पत्थर लेकर आओगे अपनी ताकत दिखाने फिर भी मुझे नहीं रोक पाओगे । तुम कितना ही गन्दा करने का प्रयास करोगे तब भी मैं तुम्हें स्वच्छ करती रहूँगी ।  कयोंकि मैं नदी हुँ ।  -Mamta Seervi

राह

Image
राह की मुश्किल बस इतनी हैं कि रास्ते में काँटे बहुत है और हमारे पांव नाजुक बहुत है।  कदम लडखड़ाये तो क्या हुआ हम फिर भी चल रहे हैं हम काँटो से गुजरकर फूलों तक जायेंगे ।  और राह को सुन्दर बनायेंगे ।  -Mamta Seervi

मेरा आसमां 🧚‍♀️

Image
जब धरती साथ छोड़ देती है तो आसमां मुझे अपना बना लेता है।  -Mamta Seervi  

उन्मुक्त 🦋

Image
उन्मुक्ति ही असली जिन्दगी है। 🦋  जिन्दगी ने मुझे मुक्त होना सिखाया है बन्धन और जंजीरो को तोड़ना सिखाया है।   मैं जब जंजीरो को तोड़ने जाती हुँ तो चोट मुझे भी लगती है।  पर जिन्दगी नें मुझे मुक्त होना ही सिखाया है।  नहीं चलना अब हमें पुराने ढर्रे पर कुछ नये भी बदलने है कुछ पुराने भी बदलने है।  कयोंकि हम सभी को खुश रहने का हक है। -Mamta Seervi

सावन🍃🍃

Image
सावन के आने से पहले सब वीरान हो जाता है पतझड़ छा जाता है । फूल सूख जाते है पत्ते गिर जाते है । टहनियाँ भी सूखी नज़र आती है ।  पर यही से एक नयी शुरुआत होती है  पतझड़ नये का स्वागत है । जिस तरह बिना साफ किये हम घर को नहीं सजा सकते उसी प्रकार बिना पतझड़ के सावन नहीं ला सकते ।  सावन जब भी आता है साथ हरियाली लाता है ।  नयी उमंग , जोश और नयेपन से भर देता है । हम सभी के जीवन में भी ये सावन नये रंग लेकर आयेगा।  -Mamta Seervi

फूल🌻

Image
फूलों की मासूमियत तो देखो । कहीं भी खिलने को तैयार है कीचड़ में भी , पत्थर में भी । ये सिखाते है कि आसपास कितनी भी गन्दगी क्यों ना हो उसमें रहते हुए भी मैं उनसे अछूत हुँ।  हर हाल में रहने को तैयार है तभी तो इन्हें पुष्प जेसे सुन्दर नाम से पुकारा जाता है।  -Mamta Seervi

चांद 🌙

Image
जिन्हें खुबसूरती की पहचान नहीं होती वे चांद में भी दाग ढूँढ लेते है । जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि ।  चांद तो चांद ही रहेगा । सफेद चमक के साथ चांदनी से  शीतलता बरसाता चांद तो चांद ही रहेगा। चांद जेसा ना कोई है और ना कोई होगा । ये अद्वितीय है।   -Mamta Seervi

Be motiveted

Image
खुद को मोटीवेट करने के बहुत तरीके है कई बार जब हम दूसरों को मोटीवेट करते है तब हम खुद भी मोटीवेट हो जाते है । इसलिये मैं हमेशा खुद को मोटीवेट रखने के लिये दूसरों की मदद करती हुँ । और उस मदद से जब वो खुश होते है तो मुझे बहुत खुशी मिलती है । और इससे मैं खुद मोटीवेट भी होती हुँ । मोटीवेशन 🌻 मोटीवेशन शब्द तो बहुत छोटा है पर अर्थ इसका बहुत बड़ा है । आइये जानते है आखिर क्या है ये मोटीवेशन और हमारे जीवन में इसकी कितनी आवश्यकता है ! मोटीवेशन यानी एक प्रेरणा ~ आज के समय में हर कोई थका हारा परेशान नज़र आता है । जब भी किसी व्यक्ति के अन्दर इस मोटीवेशन की कमी हो जाती है तभी ऐसा होता है । मोटीवेशन हर इन्सान के लिये एक डोज है । एक दवा का काम करती है ये प्रेरणा । प्रेरणा की शक्ती में ना सिर्फ दवा होती है बल्कि लिखने और बोलने वाले की दुआ भी होती है । आज के इस दौर में जहाँ लोगों के पास एक दूसरें से बात करने का भी समय नहीं है । इस दौर में अकेलापन बढ़ता ही रहा है। हर कोई अकेलेपन का शिकार है । और अकेलापन गंभीर बिमारियों को निमन्त्रण भी दे सकता है । सजग हो जाइये । कहीं हम सब भी इस अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो...

आँसू क्यों आते है -

Image
जब अपने मन की बात को शब्दों में कहना मुश्किल हो जाये तब हमें आँसू आते है । हम जिसे अपना मानते है पर हमें पता चले कि वो हमारा भ्रम था तब भी आँसू आते है । प्रेम दुख का कारण तो नहीं है किन्तु प्रेम आँसुओं का कारण अवश्य बनता है । क्योकिं अगर प्रेम ही दुख का कारण बन जायें तो वो फिर प्रेम नहीं रहता वो तो मौह हो जाता है । प्रेम तो राजी है हर हाल में । अपने ही स्वभाव में । प्रेम कोई मनुष्य करता नहीं है बल्कि प्रेम खुद ही एक अद्वितीय शक्ती है जो हर एक मनुष्य के पास है । प्रेम परमात्मा का दिया उपहार होता है । जिस इंसान में समस्त के प्रति प्रेम भाव होता है उसे सबसे ज्यादा आँसू आते है क्योकिं वो सबकुछ महसूस कर सकता है । आँसू भीतर के सारे दुखों को बाहर निकालने के लिये ही आते है । इसलिये कभी कभी रोना भी बहुत जरुरी होता है । आँसू सकारात्मक है । क्योकिं व्यक्ति जब आँसू बहा लेता है तो उसके बाद गहरी शान्ती का अनुभव करता है ।

क्या करें क्या ना करें 🤔

Image
क्या करें क्या ना करें 🤔  ? ये क्या करें क्या ना करें का प्रश्न तो लगभग हम सभी के दिमाग में आता है।  एक बार नहीं बहुत बार आता है । इसे ही कन्फ्यूज होना कहते हैं । जिन्दगी के आसान फेंसले तो हम कन्फ्यूजन में भी ले लेते हैं उसमें कोई बड़ी हानि का डर नहीं होता । लेकिन समस्या तो तब होती है जब कोई बड़े फेंसले लेने हो और उस वक्त कुछ समझ ना आये ।  आप सब के साथ भी कभी ना कभी ऐसा होता ही होगा ।  इस सम्बंध में हमें सबसे पहले ये जानने की जरुरत है कि हमारे लिये जीवन में सबसे महत्वपूर्ण क्या है। उसके पश्चात अपनी पहली प्राथमिकता को समझना चाहिये ।  और आखिर में ऐसा फेंसला लेना चाहिये जो खुद के साथ साथ दूसरों के लिये भी परेशानी का कारण ना बने ।  सबसे पहले हमें जीवन और अपनी स्वतंत्रता को मह्त्व देना चाहिये । और अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ते रहना चाहिये । क्योकिं रुचि के बिना कोई भी कार्य करने पर हम उसमें उतने सफल नहीं हो पाते क्योकिं हमें अपनी ही अन्तरप्रेरणा की अनदेखी नहीं करनी चाहिये । ऐसा करने पर ही हमें परिणाम मनचाहे नहीं मिलते ।

तारिफ करने में क्या हर्ज है...

Image
मैनें देखा है की आजकल के लोग तारिफ बहुत कम करते है या ना के बराबर ।  अगर हमें दूसरें में कोई अच्छाई नज़र आ रही है तो हमें उसकी तारिफ करनी चाहिये ।  ये नहीं सोचना चाहिये हम क्यों किसी की तारिफ करे ।  जब हम दूसरें के द्वारा किये गये अच्छे कर्मो की सराहना करेंगे तभी तो वो उसे और कर पाएंगे ।  हमें खुद को कितना अच्छा लगता है जब हम तारिफ सुनते है तो वो दूसरों को भी महसूस करवायें । तारिफ करने से मन का विस्तार होता है ।  तारिफ से सकारत्मक ऊर्जा बढ़ती है । ~ममता सीरवी  🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼 🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼

अकेले है तो क्या गम है...

Image
जिन्दगी हमारी खुशी हमारी तो फिर गम भी तो हमारा ही हुआ ।  अकेलापन भी हमारा अपना ही है । अकेलेपन को कोसो मत दोस्ती कर लो अकेलेपन से ।  अकेले में खुद से बाते करो और नकारात्मक से सकारात्मक दृष्टिकोण में जाने की कोशिश करो ।  अकेलेपन को अपना दोस्त बना लो ये बहुत वफादार है ।  ये बहुत कुछ सीखा देता है ।  जब हम अकेले होते है तब हम सिर्फ खुद के साथ होते है खुद के साथ होने के बहुत फायदे है हम खुद को जानने लगते है ।  जब लोग दूसरों के बारे में बात करते है तब हम खुद को तराशते है ।  खुद को तराशते तराशते एक दिन हमें हमारे अकेलेपन से प्यार हो जाता है खुद से प्यार हो जाता है ।  ये पहला चरण होता है परमात्मा की ओर बढने का । 

पाना और खोना

Image
जिन्दगी बहुत बड़ी तो नहीं है पर कभी-कभी बहुत बड़ी लगती है ।  तब जब हम कुछ चाहते है हमारी वक्त से कुछ अपेक्षाएँ होती है । और वो पूरी नहीं होती है तब वक्त बहुत लम्बा लगता है कठिन लगता है ।  जिन्दगी से हमें जो भी मिला है सुख या दुख वो हमेशा नहीं रह सकता है पाना और खोना भी होता है ।  कहीं हम किसी से मिलते है तो कहीं बिछडते है ।  ये प्रक्रियाएँ चलती रहती है ।  🌸🌸🌸

स्वर्ग धरती पर

Image
आओ हम सब मिलकर धरती को स्वर्ग बनाये । नाचे गाएँ और दीप जलाए ।  आओ हम सब मिलकर नये युग का निमार्ण करे। एक एसा युग जिसका हमनें सपना देखा है । सब बेर मिटाकर , आओ हम सब एक नया सवेरा लाये ।  इस मिट्टी को फिर से पावन कर दे ।  ना रह पाये कोई दीन दुखी इस धरती पर , आओ हम मिलकर कुछ एसा करे । ना सो पाये कोई भूखा कभी , आओ हम सब कुछ एसा करे । चारों ओर दिखे मुस्कान ही मुस्कान आओ हम सब कुछ एसा करे । खुलकर हँसे खुलकर बोले खुलकर जिए । आओ हम सब कुछ एसा करे । आओ हम सब प्रेम के गीत गाये ।  ममता सीरवी